शेमफोर्ड स्कूल
का इंटरनेशनल ओलिंपियाड में दबदबा कायम झटके 26पदक

चौरी चौरा गोरखपुर:-शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के बच्चो को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की मैथ ओलंपियाड परीक्षा में परचम फाहराने के साथ ही 26 मेडलों पर भी कब्जा जमाया। कामयाबी के लिए स्कूल प्रिंसिपल बी.बी मिश्रा ने बच्चो को बधाई दी और कहा कि शेमफोर्ड बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव इस तरह के परीक्षा कराता रहता है। इससे बच्चो के बौद्धिक स्तर में विकास होता है। शेमफोर्ड स्कूल हमेशा से इंटरनेशनल लेवल के ओलिंपियाड के परीक्षा कराता रहता है और स्कूली पढ़ाई के साथ साथ कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी अलग से कराता है।