बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तम्बू/डेरा डालकर रहने वाले घुमन्तू जाति से सम्बन्धित लोगों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग का महाअभियान

दिनांक 18/19.07.2019 की रात्रि पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अस्थाई रुप से तम्बू/डेरा डालकर रहने वाले घुमन्तू जाति के लोगों के विरुद्ध चेकिंग का महाअभियान चलाया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर.एस. गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में सभी क्षेत्राधिकारीगण एवं सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग महाअभियान चलाया गया। जनपद में कुल 80 स्थानों पर चेकिंग/दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें थाना रामनगर द्वारा 01 अपराधी, थाना बड्डूपुर द्वारा 01 वारण्टी की गिरफ्तारी की गई। भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।