धूमधाम से मनाई गई स्वामी जी की जयंती

चौरी चौरा/गोरखपुर:-
सरदारनगर मण्डल में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर नागरिक संशोधन अधिनियम पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। प्राप्त खबर के अनुसार सरदारनगर मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में इब्राहिमपुर चौराहे पर स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई साथ में नागरिक संशोधन अधिनियम पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्य्क्ष व पूर्व विधायक बेचन राम रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी आनंद शाही,भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता जयप्रकाश चौबे, हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक संयोजक व भाजपा नेता रामदुलारे चौधरी, संजय तिवारी, अजय भारती, अनिल प्रजापति, कमलेश दुबे,घनश्याम सिंह, बिरबल मौर्य, इंद्रजीत मौर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मल्ल, ब्यास मुनी, राधेश्याम, यशवंत सिंह, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे। वही दूसरी खबर के अनुसार मुण्डेरा बाजार के मंगल विवाह भवन में शिव राष्ट्र सेना के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शिव राष्ट्र सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व में नाम रोशन किया है उसी तरीके से आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी शिव राष्ट्रीय सैनिक संकल्प लें की हम भी उन्हीं के आदर्शों पर चलने का प्रयास करें। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा दिलीप जयसवाल सुनील भारद्वाज और अन्य सैकड़ों शिवराष्ट सैनिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।