मतदाता पुनरीक्षण अभियान दिखा फीका
बूथों पर फार्म के अभाव में दौड़ते रहे लोग

गोरखपुर । प्रशासन के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार की कमी के कारण मतदाता पुनरीक्षण अभियान आज फीका दिखा। जानकारी के अभाव में संबंधित मतदाता बूथों पर नहीं पहुंच पाए ।हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक /पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने मतदान केंद्र इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज जाहिदा बाद पहुंचकर देखा, तो वहां भाग संख्या 254 से 264 बूथ तक के बीएलओ बैठे थे पर पुनरीक्षण से संबंधित फॉर्म 6, 7 ,8 तथा 8 क उनके पास नहीं था। कई मतदाता बूथ पर आकर बिना फॉर्म के लौट कर वापस लौटे।। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने तत्काल तहसीलदार सदर से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया तथा बूथों पर तत्काल फॉर्म पहुंचाने की मांग की।जिस पर तकरीबन 2:00 बजे संबंधित लेखपाल पहुंचकर सभी बीएलओ को फार्म 6,7, व 8 उपलब्ध कराया।