बस्ती
सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों के विरुद्ध हो रही कार्यवाही एवं देश में लगातार हो रही बच्चों की मौत को लेकर स्वस्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन


मुख्य चिकित्साधिकारी मण्डलीय कार्यालय अयोध्या दर्शननगर में सैकड़ों समर्थकों संग पहुंचे डां प्रेम त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने मुख्य चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति में प्रभारी चिकित्साधिकारी को राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित ग्यापन सौंपते हुए देश के राजस्थान,गुजरात,बिहार व उ.प्र. सहित अनेक राज्यों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था व चिकित्सकों के अभाव में नौनिहालों की मौत को गंभीरता से लेते हुए ठोस रणनीति बनाते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा व पर्याप्त चिकित्सकों के नियुक्ति की मांग करते हुए कहा
कि एक तरफ सूबे ही नहीं पूरे देश में चिकित्सकों व संसाधनों के अभाव में नौनिहाल दम तोड रहे हैं दूसरे तरफ सरकारी चिकित्सक चिकित्सालय में चिकित्सा कार्य से अधिक निजी प्रैक्टिस करने व बाहर से दवा लिखने का काम करते हैं जो कि नियम विरूद्ध है व आम इंसान को बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही हम ऐसे में तत्काल सरकारी चिकित्सको पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर दवा व संसाधन के साथ साथ पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की उन्होनें कहा कि एक तरफ सरकार आपरेशन कायाकल्प चला रही है दूसरे तरफ जनपद अयोध्या के जिलाचिकित्सालय श्रीराम चिकित्सालय में मरीजों को सामान्य दवा व एक्सरे जैसी सामान्य जांच के लिए भी बाहर पैसा व्यय करना पड रहा है कमोवेश यही स्थिति पूरे सूबे की है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सम्भाले हुए ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षण देकर अगर प्राथमिक उपचार हेतु मान्य किया जाए तो छोटी-छोटी बीमारियों से नौ निहालों को जान नहीं गवाना पड़ता श्री सुदामा जी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्दर चिकित्सा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं हुआ तो आगामी 16जनवरी से हम अनशन पर बैठने को बाध्य होंगें इस दौरान साथ में सुनील पाण्डेय, धनीराम मिश्र,विवेक पाण्डेय,आलोक शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, राहुल पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अभिषेक यादव,विवेक यादव,राजबहादुर चौधरी,विनोद बर्मा,एम.के.राय,अजय विश्वकर्मा, सुरेन्द्र चौहान, रामनाथ सोनकर, नीरज प्रजापति, विश्वनाथ शर्मा,शान्ति प्रकाश शुक्ल, ओम प्रकाश शुक्ल, राजन मिश्र सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे