काले ऑटो टेम्पू पर एसपी ट्रैफिक की बड़ी कार्यवाही

गोरखपुर ब्यूरों:- पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने शनिवार को शहर के अंदर एक बड़ा अभियान चला कर करीब 70 काले ऑटो टेम्पू का चालान कर दिया। एसपी ट्रैफिक की इस बड़ी कार्यवाही से ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया।मालुम हो की शहर के अंदर काले ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है लेकिन बार बार कार्यवाही करने के बाद भी ये ऑटो चालक बिना परमिट के अपने ऑटो शहर के अंदर लेकर चलाते है।कई बार एसपी ट्रैफिक के द्वारा काले ऑटो पर कार्यवाही की गई लेकिन ऑटो चालक अपनी मनमानी से बाज़ नही आ रहे थे।आज शहर के प्रमुख ऑटो पॉइंट पर एक बड़ा अभियान चला कर काले ऑटो टेम्पू पर ये कार्यवाही की गई है। आरटीओ विभाग की ये ज़िम्मेदारी होती है कि काले ऑटो पर कार्यवाही करें लेकिन आरटीओ विभाग सिर्फ कागजों में ही कार्यवाही करते हुए नज़र आता है अगर आरटीओ विभाग भी कार्यवाही करता तो इतने ज़्यादा काले ऑटो शहर में न होते।