बाराबंकी
घायल अवस्था पड़े व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
दिनांक 05.01.2020 को लगभग समय 13.15 बजे थाना रामसनेही घाट पुलिस को तहसील परिसर रामसनेहीघाट के सामने मन्दिर प्रागंण में गोली चलने की सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी रामसनेही घाट मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था पड़े व्यक्तियों को सीएचसी रामसनेही घाट ले जाया गया। जिनमें से राममेहर शर्मा पुत्र प्रेमचन्द उम्र 36 वर्ष निवासी सिरसल कैथल थाना पुन्टरी, हरियाणा को सीएचसी डाक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित किया गया तथा दूसरे व्यक्ति सोहनलाल पुत्र सत्यपाल निवासी सिरसल कैथल थाना पुन्टरी, हरियाणा उम्र करीब 35 वर्ष को इलाज हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम अमित यादव पुत्र शिवमोहन यादव निवासी गजोपति थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी उम्र लगभग 22 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसका इलाज जिला अस्पताल बाराबंकी में चल रहा है डाक्टरों द्वारा अमित यादव को खतरे से बाहर बताया है तथा एहतियात के तौर पर भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा घटना कारित करने वालों के विषय में आस-पास के लोगों द्वारा जानकारी मिली कि HR 72B 1919 इनोवा गाड़ी में करीब चार व्यक्ति आये थे, जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया । मृतक सोहनलाल उपरोक्त तहसील रामसनेही घाट के सामने मन्दिर प्रागंण में वैद्य का कार्य करते थे। जिनका रुपये के लेन-देन को लेकर पूर्व से रामपाल निवासी सिरसल कैथल थाना पुन्टरी, हरियाणा नामक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों को घटना के सम्बन्ध में सूचना दे दी गयी है, उनके आने पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। थाना रामसनेही घाट पुलिस द्वारा उक्त दोनों शवों का पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु स्वाट प्रभारी /सर्विलांस प्रभारी व अन्य टीमों को लगाया गया है।
मृतक का नाम व पता
- राममेहर शर्मा पुत्र प्रेमचन्द उम्र 36 वर्ष निवासी सिरसल कैथल थाना पुन्टरी, हरियाणा।
- सोहनलाल पुत्र सत्यपाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी सिरसल कैथल थाना पुन्टरी, हरियाणा।
घायल का नाम व पता
- अमित यादव पुत्र शिवमोहन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी गजोपति थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।