चौरीचौरा के सब्जी मंडी परिसर का हाल

चौरीचौरा/गोरखपुर:- बारिश की वजह से सब्जी मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी इस कदर फैली हुई है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है।जहां पैर रखो वही से कीचड़ उछलने लगते हैं। जगह-जगह गली सड़ी सब्जी बिखरे पड़े हैं जिसके सड़ने से बदबू इस कदर आती है कि नाक पर बिना रूमाल रखें कोई वहां से निकल नहीं सकता है,गंदगी और समस्याओं से अटी पडी है।आपको बता दें कि शुक्रवार को हुई बारिश के चलते पूरा सब्जी मंडी परिसर ही कीचड़ में तब्दील हो गया। मामूली बारिश से सब्जी मंडी परिसर के चारो तरफ कीचड़ ही कीचड़ देखने को मिल रहा है। किसान अपनी सब्जी को कीचड़ो के बीचों-बीच बेचने को मजबूर है। किसानों व्यापारियों का कहना है कि प्राइवेट सब्जी मंडी में किसानों और व्यापारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है, जबकि सब्जी खरीद कर ले जाने वाले कारोबारियों से मण्डी मालिक द्वारा कर और निकासी भी लिया जाता है।यहां जल निकासी के लिए नालियां ना होने की वजह से जब भी बरसात होती है तो बरसात का पानी जहां-तहां इकट्ठा हो जाता है जिसके चलते सब्जी मंडी परिसर पूरी तरीके से कीचड़ में तब्दील हो जाती है।हल्की बारिश होने पर भी मंडी जलजमाव का शिकार हो जाती है जिसके कारण गंदगी की समस्या को पूरा सब्जी मंडी परिसर झेल रहा है। वहीं किसानों ने इन सारी समस्याओं को देखते हुए शासन प्रशासन से सब्जी मंडी में किसानों के लिए सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। जब इस संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि यह सब्जी मंडी अवैध रूप से यहाँ चलती है जो सरकारी सब्जी मंडी है वहाँ पर शासन प्रशासन समुचित व्यवस्था कर रखी है, वहाँ पर सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।