15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वाहन का कराएं पंजीयन-एआरटीओ
गोरखपुर । प्रमुख सचिव परिवहन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया है कि जनपद में ऐसे दो पहिया अथवा चार पहिया वाहन जो 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं जिनके द्वारा अब तक पुनः पंजीकरण नहीं कराया गया है कार्यालय पर वाहन के साथ उपस्थित होकर पुनः पंजीकरण करा लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ श्याम लाल ने बताया कि जनपद में 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 75564 दो पहिया वाहन और 14726 चार पहिया वाहन का पंजीकरण अवशेष रह गया है। ऐसे वाहन स्वामी अपने गाड़ियों का पंजीयन कार्यालय में आकर करा ले अन्यथा इसके खिलाफ 5 जनवरी से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर चालान व बंद की कार्रवाई की जाएगी। 55 वाहनों का पंजीयन भी निलंबित/ निरस्त किया जा चुका है।