युवाओं ने वट वृक्ष सजा कर मनाया नव वर्ष

गोरखपुर ब्यूरों। चरगांवा ब्लॉक के ग्राम सभा जंगल तिनकोनिया नम्बर दो में धुसिया गाँव के नव युवको द्वारा शुक्रवार को बरगद के वृक्ष की फूल माला तथा गुब्बारे से सजाने के पश्चात नव वर्ष मनाया गया लोगो ने बताया कि यह वट वृक्ष सैकड़ों वर्ष पुराना होने के कारण गांव के पुरखों द्वारा पूजा करने की परम्परा चली आ रही है। वृक्ष प्रकृति के अटूट हिस्से होते हैं और वही वृक्षों के बिना प्रकृति की कल्पना भी नहीं कि जा सकती, वृक्ष इंसान के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।हिंदू धर्म मे वट वृक्ष की पूजा करने की परंम्परा है और बरगद के पेड़ हमारे धार्मिक पौराणिक आस्थाओं से जुड़ी है,कहा जाता है कि बरगद का पेड़ 20 घंटो से भी अधिक समय तक आक्सीजन देता है।इस गाँव के शिव शंकर यादव कहते हैं कि गांव के बुजुर्गों द्वारा सैकड़ों वर्षों से पूजा करने की परम्परा चली आ रही है इसी परम्परा को मानते हुए गांव के नव युवकों द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर वृक्ष को सजा कर हर साल नव वर्ष मनाया जाता है।इस अवसर पर मुख्य रूप अशोक यादव, रामअशीष, सर्वेश यादव, अमित कुमार,सुनील गौड़ संदीप अमरेंद्र यादव रैना आदि ग्रामीण गढ़ उपस्थित रहे !