डीएम व एसएसपी ने कोर्ट परिसर के सुरक्षा का लिया जायजा

गोरखपुर ब्यूरों। जिला जज गोविंद बल्लभ जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला इस्पेक्टर कैंट रवि राय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने बताया कि कोर्ट परिसर में आने वाले सभी वाद कारियों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और हम इस बात का हमेशा ध्यान रखते हैं।