दुकान में घूसकर दबंगो ने, खुलेआम व्यवसायी को पीटा,घटना सी सी टीवी में हुई कैद
गोरखपुर ब्यूरों।खोरबार थाना क्षेत्र के जंगल चवरी आजाद चौक पर स्थित मेडिकल स्टोर के दुकानदार व व्यवसायी को दबंगो ने दुकान में घुस के मारा पीटाऔर उसकी जेब से पैसा छीन लिए पीङित रोहित कुमार रावत पुत्र नेबुलाल रावत जंगल चवरी में अपनी मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते है । कुछ मनबङ दबंग अचानक आकर पीटने लगे और उसी दौरान उनकी जेब से पैसा निकाल लिए।मारने पीटने के बाद धमकी दी की अगर पुलिस के पास गये तो यही दुकान करना है ,जान से मार देंगे। उनके चले जाने के बाद पीङित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र के साथ सी सी टीवी फुटेज भी दी।यहाँ के लोगों ने बताया यह सब काफी दबंग है और पूरा चौराहा इन लोगों से डरता है।पीङित की तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।