श्रवण सामाजिक संस्थान ने गरीबों में कम्बल वितरण किया

चौरी चौरा/गोरखपुर:- श्रवण सामाजिक एवं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चौरी चौरा विधानसभा के ग्राम सभा केवलाचक में ठंड से ठिठुरते लोगो को राहत पहुँचाने के लिए जरूरतमंद गरीबों में कम्बल वितरण किया गया । संस्थान के प्रबंधक एवं युवा समाज सेवी विश्वजीत जायसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है, गरीब एवं असहायों में भी भगवान का निवास है, गरीबों की सेवा से ही आत्म संतुष्टि मिलती है। अन्त में श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा संस्थान विगत 6 वर्षों से गरीब एवं असहायों की सेवा पूरे निःस्वार्थ भाव से करती आ रही है । इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।