बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस ने लगभग 60 लाख रुपये कीमती, 200 ग्राम मारफीन के साथ 02 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 17.07.19 को थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बावली चौराहा बहद् ग्राम चन्दवारा समय 04.40 बजे अभियुक्त अवनीश कुमार गौड़ पुत्र आशाराम गौड़ निवासी म0न0 631/18 कमता चिनहट थाना चिनहट जनपद लखनऊ व मो0 जुबेर अली पुत्र मो0 सरवर अली निवासी म0न0 631/168 मुलायम नगर इन्दिरा नगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से लगभग 60 लाख रुपये कीमती, 100-100 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज में मु.अ.सं. 267-268/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- अवनीश कुमार गौड़ पुत्र आशाराम गौड़ निवासी म0न0 631/18 कमता चिनहट थाना चिनहट जनपद लखनऊ ।
- मो0 जुबेर अली पुत्र मो0 सरवर अली निवासी म0न0 631/168 मुलायम नगर इन्दिरा नगर थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय:-
आज दिनांक 17.07.19 को सुबह करीब 04.40 बजे बावली चौराहा वहद ग्राम चंदवारा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
200 ग्राम नाजायज मार्फीन (लगभग 60 लाख रुपये) ।
पुलिस टीम
01. थानाध्यक्ष श विवेक कुमार सिंह सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 अरुण सिंह सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- का0 सूबेदार यादव सफदरगंज जनपद बाराबंकी।