संतकबीरनगर


रिपोर्टः मु. परवेज़ अख्तर
संतकबीरनगर। सोमवार को दुधारा पुलिस ने सेमरियावां कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की।
दुधारा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने सेमरियावां चौराहे पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। जिसमें सत्रह वाहनों से 47700 रू. का ई- चालान तथा छः वाहनों का चालान किया गया।