नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कराई गोलघर में सफाई, दुकानदारों को दी चेतावनी

गोरखपुर ब्यूरों । महानगर में चार्ट फुलकी मोमो बर्गर लिट्टी आदि की दुकान लगाने वाली ठेले खोमचे वाले शाम को अपना सारा कचरा नाली में डाल कर चलते बनते हैं ऐसे में नालिया चोक हो जा रही हैं और पानी का बहाव न होने की वजह से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगता है जिसको लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने गोलघर सिटी मॉल रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर नाले की सफाई कराई ।सफाई के दौरान नाले से प्लास्टिक के गिलास प्लेट कटोरी और राखी निकल रही है जो नालियों के चोक होने की वजह बनी हुई है । ऐसे में नगर निगम द्वारा उन्हें बार-बार चेतावनी देने के बाद भी दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी ने कहा कि ऐसे ठेले खोमचे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।