दो सगे भाइयों ने किशोरी को किया सरेआम चौराहे पर निर्वस्त्र
गोरखपुर/चौरी चौरा। थाना क्षेत्र के बरईपार ग्राम सभा की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक घर में घुस जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। साथ ही जब युवती के बुजुर्गों पिता ने इसका विरोध किया तो बुजुर्ग को धक्के दे बाहर ढकेल दिया साथ ही किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। इस बात की सूचना जब किशोरी स्थानीय थाने पर देने जा रही थी मनबढ़ युवक और उसका भाई दोनों मिलकर किशोरी को सरैया के सरदारनगर चौराहे पर घेर उसे मारने पिटने लगे इससे भी जी नहीं भरा तो किशोरी के बुजुर्ग पिता को भी मारपिट कर बुरी तरह घायल कर दिया।कुछ लोगों ने बताया कि किशोरी के भाभी को भी युवको ने मारा है।यही नहीं मारपीट करने के साथ ही युवकों ने किशोरी को बीच चौराहे पर सरेआम दोबारा उसको निर्वस्त्र कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल सौ की गाड़ी ने मनबढ़ युवकों को थाने ले आई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है और मामले को रफा दफा कराने में लगी है जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।पुलिस मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही की बात कर रही है।