शातिर अपराधी गिरफ्तार भेजा गया जेल

गोरखपुर/चौरी चौरा। झगहा थाना क्षेत्र में एसएसपी डॉ सुनील कुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया रखा है।इसी क्रम में रविवार को झगहा पुलिस ने एक शातिर अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी विजय पासवान पुत्र जीउत पासवान हत्या जैसे तमाम मामले में वांछित है जिसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बरही चौराहे से विजय पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनिल कुमार सिंह हेडकांस्टेबल विनोद सिंह अनिल कुमार मनोज कुमार मिश्रा कास्टेबल उदय कुमार यादव इत्यादि शामिल रहे।