सात दिनों के बाद परिजनों को मिला बच्चा,परिवार में खुशी की लहर

गोरखपुर ब्यूरों।गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चकसा हुसैन हुसैनाबाद खपडेवाली मस्ज़िद के पास से रमजान पुत्र सन्नवर आठ दिसम्बर को घर के पास से कही गुम हो गया था। परिजनों ने बच्चे को बहुत तलाश किया लेकिन बच्चा नही मिला तब जाकर परिवार वालो ने गोरखनाथ थाना पर सूचना दिया और मुकदमा दर्ज करवाया।थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बच्चे की खोजबीन के लिए तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश चौबे को लगाया था। उप निरीक्षक द्वारा विभागीय स्रोतों और अपने स्तर पर खोजने का प्रयास किया गया और इस बीच सूचना मिली कि बच्चा बस्ती जिले में चाइल्ड लाइन में है। परिवार वालो को सूचना दी गयी और परिवार वाले बच्चे को लेकर गोरखपुर आये। पूछताछ करने पर पता चला की बच्चा घर से निकल कर घूमते घूमते स्टेशन पहुच गया वहाँ से ट्रेन में बैठ कर बस्ती पहुंच गया था।रविवार को सात दिन के बाद परिवार वालो को उनके घर का खोया हुआ बच्चा मिल गया। परिवार वालों ने बच्चे को वापस पाकर बहुत खुशी जाहिर की और परिवार के सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी और उप निरीक्षक का आभार प्रकट किया।