बाराबंकी
विचाराधीन बन्दी सोनू सिंह उर्फ राकेश सिंह को पुलिस अभिरक्षा से फरार होने में मदद करने वाले 01 अभियुक्त को थाना हैदरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 15.07.19 को प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिह थाना हैदरगढ़ के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार विचाराधीन बन्दी सोनू सिह उर्फ राकेश सिह निवासी सराय चन्देल थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को संश्रय देने वाले अभियुक्त मनोज रावत पुत्र रामकृपाल निवासी सराय रावत थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को दतौली बाजार से समय करीब 09.25 बजे गिरफ्तार कर किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु0अ0सं0-238/19 धारा 222(1)/223/224/225(1)/216 भादवि भादवि0 पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि फरार अभियुक्त सोनू उर्फ राकेश कुमार को पूर्व फरारी एवं वर्तमान में भी फरार होने की सूचना पर अपने घर पर संश्रय दिया था।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मनोज रावत पुत्र रामकृपाल निवासी सराय रावत थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
आज दिनांक 15.07.2019 को समय करीब 09.25 बजे दतौली बाजार थाना हैदरगढ़ बाराबंकी।
पुलिस टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
2- का0 विपिन पाण्डेय थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।