बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

दिनांक 14.07.19 को वादी मुख्तार पुत्र खालिक निवासी गणेश पुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने थाना रामनगर में तहरीर दी कि उसके घर के बाहर 02 भैस व 03 भैसें बंधे थे जिसको किसी ने चोरी कर लिए तथा खोजबीन करने पर रेलवे चौका घाट थाना रामनगर से छोटा हाथी वाहन सं0 यूपी41एटी7591 पिकप में 05 जानवरों को अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र रामकुमारे निवासी गदियापुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों की मदद से पकड़कर थाना रामनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 338/19 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
संदीप कुमार पुत्र रामकुमारे निवासी गदियापुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
- 03 अदद भैस व 02 अदद भैसें।
- 01 अदद छोटा हाथी वाहन यूपी41एटी7591