बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने दिनांक-15.07.2019 से शुरू हो रहे श्रीनाग देवता मजीठा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा




दिनांक 15.07.2019 से शुरू हो रहे थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत श्री नाग देवता मजीठा मेले का पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा मन्दिर व मन्दिर परिसर का मुआयना कर सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की एवं मेले में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। खास कर मेले में आनी महिलाओं से होने वाले अपराधों के दृष्टिगत महिला उपनिरीक्षक व महिला आरक्षियों की वर्दी एवं सादे वस्त्रों में ड्यूटी लगाकर व एण्टी रोमियों टीम को मनचलों/जेबकतरों आदि पर विशेष निगाह रखने हेतु हिदायत दिया गया। यातायात की सुचारू रूप से संचालित रहने के लिए टीएसआई को भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश यादव व प्रभारी अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सतरिख महेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।