बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 01 अभियुक्त को 100 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 14.07.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्रामांचल डिग्री कालेज के सामने बने यात्री प्लाजा से समय करीब 18.15 बजे अभियुक्त *मोहित सिंह पुत्र नरविजय निवासी बहादुरपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 244/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त –
मोहित सिंह पुत्र नरविजय निवासी बहादुरपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
दिनांक 14.07.2019 समय 18.15 बजे ग्रामांचल डिग्री कालेज के सामने बने यात्री प्लाजा, थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी-
- 100 ग्राम स्मैक।
- 1490/-रुपये नकद ।
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री अवनीश कुमार सिह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- उ.नि. वेद प्रकाश शर्मा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का. नसीम, का. कृष्णानन्द, का0 ज्ञानेन्द्र थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।