

- जनपद न्यायाधीश ने पांच विजेता पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
- टेबल टेनिस (सुपर वेटरन) डबल्स में एमएसीटी जज ने जीता पदक
- रिले रेस में न्यायिक मजिस्ट्रेट बने विजेता
संतकबीरनगर: न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय जुडिशियल स्पोर्ट्स मीट 2026 प्रतियोगिता में जनपद के तीन न्यायिक अधिकारियों का दबदबा कायम रहा। जिला जज समेत जिले के तीन न्यायिक अधिकारियों ने कुल नौ पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के कर कमलों से जेटीआरआई लखनऊ में बीते 24 अप्रैल से शुरु हुए खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 26 अप्रैल को पुरस्कार वितरण से हुआ। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होते ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कुल नौ पदक हासिल किया। उन्होंने बैडमिंटन डबल्स (ओपन) में अपर जिला जज मुरादाबाद जितेंद्र सिंह के साथ उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। इसी प्रकार उन्होंने बैडमिंटन सुपर वेटरन डबल तथा टेबल टेनिस (सुपर वेटरन) डबल्स व बैडमिंटन डबल वेटरन तथा सिंगल सुपर वेटरन के सेमीफाइनल में विजेता बने। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय त्रिपाठी टेबल टेनिस (सुपर वेटरन) डबल्स व सिंगल्स के विजेता बन पदक हासिल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव त्रिपाठी ने रिले रेस तथा टेबल टेनिस (ओपन) सेमीफाइनल जीतकर पदक हासिल किया।
खेलकूद का यह आयोजन न्यायिक अधिकारियों की शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ उनके बीच टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार मंच साबित हुआ।