बिटिया गई ससुराल, यादों में मां-बाप
सन्त कबीर नगर (बेलहर कला) रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी एल.एल.पी शाखा बरगदवा कला की ऑफिस मैनेजर आफरीन ने अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर दी है। उनका निकाह रिजवान खान के साथ संपन्न हुआ। निकाह के उपरांत पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उनकी रुख़्सती की गई, जहां परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में माहौल भावुक हो उठा।
इस अवसर पर उपस्थित कंपनी के स्टाफ ने उपहार भेंट कर आफरीन को सुखमय नवजीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। रुख़्सती के समय मां-बाप की आंखों से बहते आँसू हर किसी को भावुक कर गए। ये आँसू केवल जुदाई का दर्द नहीं, बल्कि उन अनगिनत दुआओं का प्रतीक होते हैं, जो माता-पिता अपनी बेटी के लिए दिल से करते हैं।
इन भावुक पलों में मानो भावनाएं खुद ही शब्दों में ढल गईं “जा! तेरी हर सुबह उजली हो, हर शाम सुकून भरी हो,
तेरे हिस्से की हर तकलीफ़ हम सह लें,
और तुझे बस खुशियाँ ही नसीब हों।”
रुख़्सती के ये क्षण दर्द और गर्व का अद्भुत संगम होते हैं, एक ओर बेटी से बिछड़ने का दुख, तो दूसरी ओर उसके नए जीवन की शुरुआत का संतोष। घर का आंगन उस वक्त भावनाओं से भर गया जब एक बेटी अपनी नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाते हुए विदा हुई।
विदाई के समय पिता अली हुसैन ने बेटी को गले लगाकर उसके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटी जहां भी रहे, खुश रहे और अपने नए परिवार में प्रेम और सम्मान बनाए रखे। मां ने भी अपनी लाडली को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी एल.एल.पी. के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने आफरीन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जिम्मेदारी, समर्पण और ईमानदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया है। उनके इस नए जीवन की शुरुआत पर हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो। वे हमारी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं और उनकी कमी महसूस होगी, लेकिन हमें गर्व है कि वे अपने जीवन के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर हैं।
रुख़्सती का यह दृश्य एक बार फिर यह एहसास दिलाता है कि बेटी परिवार की भावनाओं का केंद्र होती है, जिसकी विदाई में आँसू भी होते हैं और दुआएँ भी।
इस अवसर पर रियाजूल हक, हकीकुल्लाह खान, वसीउल्लाह खान, हबीबुल्लाह खान, समीउल्लाह खान, सीमा, शबाना, अर्चना, वकील, कमलेश सहित सगे-संबंधी और रिश्तेदार उपस्थित रहे।