संतकबीरनगर


उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष सन्त कबीर नगर हाजी इमामुद्दी अन्सारी के नेतृत्व मे बुनकरों का प्रतिनिधि मण्डल जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों से आये हुए प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कपड़ा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से लखनऊ में उनके कार्यालय पर मिलकर बुनकरों के पावर लूम के लिए विद्युत विभाग की फ्लैट रेट योजना को यथावत लागू रखे जाने के सन्दर्भ में एक मांग पत्रक मंत्री जी को दिया । मंत्री जी ने बुनकरों को आशवासन दिया कि बुनकरों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अन्य प्रदेशों से भी ज्यादा उत्तर प्रदेश के बुनकरों के विकास के प्रति संकल्पित है फ्लैट रेट योजना यथावत रहेगी । अतिशीघ्र बनकरों से तैयार माल सरकार लेगी । कच्चा माल देगी । बिजली समस्या 100 प्रतिशत बुनकरों की समाप्ति होगी । बुनकरों द्वारा तैयार किये हुए कपड़े की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार प्रयतनशील है । अन्य प्रदेशों से उच्च गुणवत्ता वाली मशीने भी बुनकरों को उपलब्ध कराया जायेगा । जिससे बुनकरों द्वारा तैयार माल देश विदेश में सप्लाई हो सके बुनकरों की बिजली समस्या को प्रदेश सरकार सोलर पावर से करने का प्रयास कर रही है बुनकर सभा के जिलाध्यक्ष हाजी इमामुद्दीन अन्सारी ने कहा कि मंत्री जी से बनुकरों की मुलाकात सार्थक रही इस अवसर पर मुख्य रूप । से मोहम्मद इलियास अन्सारी , रमा शंकर पासवान , शरफुद्दोजा अन्सारी , कौसर अली अन्सारी , अफतारूल हसन अन्सारी , मोहम्मद शमीम अन्सारी , वसी अहमद अन्सारी , अजीजुर्ररहमान , नबी उल्लाह अन्सारी आदि अन्य जनपदों के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।