
बस्ती 27 सितम्बर 2024 , विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय द्वितीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों विशेष कर स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि संचारी तथा डेंगू रोग के नियंत्रण हेतु समस्त आवश्यक गतिविधियां एवं कार्यवाही समय से संपादित कराई जाए।
उन्होने निर्देश दिया कि डेंगू रोग के जांच, उपचार तथा आरक्षित बेडों को मच्छरदानी युक्त सभी सीएससी/पीएससी तथा जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली में व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं क्रियाशील रखा जाय। उन्होने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 11 से 31 अक्टूबर 2024 तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने की अपील किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय बस्ती को निर्देशित किया कि सेवा ब्लड केंद्र से सामान्य स्थापित करें ताकि सेवा ब्लड केंद्र बस्ती के माध्यम से ब्लड प्लेटलेट्स की उपलब्धता आवश्यकता अनुसार कराई जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.एस. दुबे ने बताया कि सभी सीएचसी/पीएचसी पर आवश्यक दवाए एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के सचिव लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि रोटरी चला गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया तथा इंसेफ्लाइटिस रोग से प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
बैठक का संचालन करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी आई ए अंसारी ने बताया कि किसी भी संचारी रोग विशेष कर डेंगू एवं चिकनगुनिया प्रभावित ग्राम क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर ही समस्त निरोधात्मक कार्रवाई कर ली जाए। इसमें मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस., सीएमएस महिला चिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल वी.के. सोनकर, यूनिसेफ, सीएससी/पीएससी के समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी गण उपस्थित रहें।
———-