रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 21 सितम्बर 2024 राजकीय आईटीआई एवं क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय-एमसीसी बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट डे/वृहद रोजगार मेला में देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स प्रा.लि. सानांद गुजरात/पन्ननगर उत्तराखण्ड हेतु प्लेसमेण्ट एजेंसी क्विज क्राप प्रा.लि. के प्रतिनिधियों द्वारा 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 78 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नोडल प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रू. 11558-00 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) ए.के. राणा द्वारा अभ्यर्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक सेवायोजन अधिकारी श्रीमती अंजली शर्मा ने अभ्यर्थियों को कैंपस में साक्षात्कार का तरीका एवं अनुशासित रहने के बारे में जानकारी दिया। कैंपस प्लेसमेंट/रोजगार के अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी अश्वनी कुमार द्विवेदी, कार्यदेशक विनोद कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार उपाध्याय, अनुदेशक अनूप कुमार वर्मा, नंद मोहन सिंह, संतोष कुमार चौरसिया, विजय कुमार शर्मा, सेवायोजन के के.डी. पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, सतीशंकर मौर्य उपस्थित रहे।