भाकियू चढूनी की जागरण पंचायत हुई सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर



संत कबीर नगर / बखिरा
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ईकाई संत कबीर नगर की जागरण पंचायत आज संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व मे बघौली ब्लाक के तिलाठी गांव मे स्थित काली मंदिर पर सम्पन्न हुई। जागरण पंचायत मे संगठन के बिस्तार, संगठन की मजबूती पर बृहद चर्चा की गयी।
जागरण पंचायत मे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे, जहां पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम मे पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। जागरण पंचायत को संबोधित कर आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि जागरण पंचायत जिले मे तीन महीने तक लगातार प्रत्येक तहसील व ब्लाक मे लगाई जानी है। जागरण पंचायत महीने मे कम से कम दो बार होना है। जागरण पंचायत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानो को संगठन से जोड़ा जाना है, जिससे संगठन मजबूत होगा, जिससे किसान हित एवं जनहित की मांगों को पूरा कराया जा सकेगा।
जागरण पंचायत को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक जिले मे जगह जगह पंचायत लगातार किसानो को जागरूक किया जाना है और उन्हे संगठन से जोड़ा जाना है, तभी संगठन मजबूत होगा और तभी किसानों की समस्याओ का निराकरण कराया जा सकेगा।
श्री पांडेय ने आगे कहा कि किसानो की तमाम समस्यायें हैं जिसका निराकरण भी कराया जाना है, जो कि बिना संगठन के मजबूत किये संभव नही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कडी मेहनत कर किसानों को संगठन से जोड़ें और उनकी समस्याओ का निराकरण करावें।
जागरण पंचायत को तमाम अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित कर किसानो की विभिन्न समस्याओ, मांगों पर भी चर्चा किया, जिसका जल्द-से-जल्द निराकरण कराने, मामले को विचार विमर्श कर सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।
जागरण पंचायत मे विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन लेने पहुंचे हल्का लेखपाल व कानूनगो ने जागरण पंचायत मे ही अपनी टीम के साथ बैठकर जमीनी, राजस्व मामलों के निस्तारण व अन्य मामलों को सम्बंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का अस्वासन दिया।
इसी क्रम मे अगला जागरण पंचायत इसी महीने मे 28 तारीख को धनघटा तहसील के नेतवापुर गांव मे पंचायत भवन के पास कराने पर विचार विमर्श किया गया।
जागरण पंचायत मे गांव के कई किसानों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गयी। इस दौरान सुरेंद्र चौधरी को ब्लाक सचिव खलीलाबाद एवं प्रभारी बघौली ब्लाक को मनोनीत किया गया।
जागरण पंचायत मे प्रमुख रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय, नवनियुक्त ब्लॉक सचिव खलीलाबाद सुरेंद्र चौधरी, नवनियुक्त बघौली ब्लाक प्रभारी रामकेस, तहसील उपाध्यक्ष मेहदावल उमाचंद, राजू राय, बहरैची, जियना, राम सागर, चंद्रकली देवी, देवीशरण, रमाशंकर, मेवाती, उषा देवी, मालती, आरती, मीना चौधरी, भोला, ओमप्रकाश, गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।