

रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मानक के विपरीत डी0जे0 लगाने/ बजाने पर थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती मय टीम द्वारा संजू डी0जे0 पटेल चौक कोतवाली बस्ती, राजन डी0जे0 निवासी कटेहरी मार्केट थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर एवं पब्लिक म्यूजिक इवेन्ट हरैया डडवा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर के क्रमशः 12, 16, 21 अर्थात कुल 49 साउंड बाक्स मय मशीन, 03 अदद जनरेटर, 02 अदद टाटा 407 व एक अदद ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया।
इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2024 धारा 271, 272, 280, 292, 223(ख) BNS व 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 बनाम आयोजक 1. मोहित सोनकर, 2. विवेक मद्देशिया, 3. मोघु चौधरी, 4. संचालक सुनील चौधरी, 5. राजन, 6. प्रिन्स उर्फ लल्लू, 7. विकाश यादव, 8. अंकुश यादव, 9. मनीष, 10. अभिषेक के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
अभिषेक रावत पुत्र राम प्रसाद निवासी रौता चौराहा थाना कोतवाली बस्ती जनपद बस्ती
अंकुश यादव पुत्र राम निरंजन निवासी करमिश्रपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर
प्रिन्स उर्फ लल्लू पुत्र श्रीराम कुमार निवासी कटेहरी थाना अहिरौला जनपद अम्बेडकरनगर
मनीष चौधरी पुत्र महेश प्रसाद निवासी डिडौवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती
सीज वस्तुओं का विवरण
सीज वाहन का विवरण – क) टाटा 407 – 02 अदद
ख) ट्रैक्टर ट्राली- 01 अदद
सीज डी0जे0/साउड बाक्सः 49 अदद
सीज जनरेटर की संख्या – 03 अदद
सीज मशीन की संख्या – 22 अदद
मास्पेट – 16 अदद
मिक्सर – 06 अदद
पायलट – 02 अदद
लैपटाप – 01 अदद
पुलिस टीम का विवरण
थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती उ0नि0 महेश सिंह, जनपद बस्ती।
वरि0उ0नि0 एखलाक अहमद, उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा, उ0नि0 सुरेश कुमार प्रभारी चौकी प्लास्टिक कम्पलेक्स, उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।
- का0 अनील यादव, का0 अनील कुमार, का0 मनोज यादव, का0 कृष्ण मोहन यादव, का0 विशाल मिश्र, का0 श्रीकान्त थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती।