बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस ने मारफीन के साथ 02 तस्कर को किया गिरफ्तार

दिनांक 25.11.2019 को चेकिंग दौरान भानमऊ चौराहे पर सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल नम्बर यू.पी. 32 के डब्लू 3460 से आते हुए अभियुक्त 1- नरेश पुत्र ईश्वरदीन निवासी मोहन लाल गंज थाना मोहन लाल गंज जनपद लखनऊ 2- राम नरेश पुत्र स्व0 बैजनाथ सिंह निवासी ग्राम माती थाना बंथरा जनपद लखनऊ रोकने पर पीछे मुडकर भागने का प्रयास किया जिस पर समय 09.50 बजे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20-20 ग्राम कुल 40 ग्राम मारफीन बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोठी पर मु.अ.सं. 357/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- नरेश पुत्र ईश्वरदीन निवासी मोहन लाल गंज थाना मोहन लाल गंज जनपद लखनऊ।
2- राम नरेश पुत्र स्व0 बैजनाथ सिंह निवासी ग्राम माती थाना बंथरा जनपद लखनऊ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.11.2019 को समय 09.50 बजे भानमऊ चौराहे थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 40 ग्राम मारफीन
- सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल नम्बर यू.पी. 32 के डब्लू 3460
विशेष
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमको टीकरा निवासी महफूज ने अपने बंगले (झोपडी ) मे दिया था हम लोग बता सकते है कि वह कहा रहता है। इस पर पुलिस टीम दोनो को साथ लेकर ग्राम टीकरा पहुचे तो पता चला कि उसका नाम महफूज उर्फ गुड्डू पुत्र मुन्ने निवासी टीकरा उस्मा थाना जैदपुर बाराबंकी है जो घर पर दस्तयाब नहीं हुआ।
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 लक्ष्मीकान्त सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
2. उ0 नि0 प्रवेन्द्र सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
3. का0 प्रियांशु यादव, का0 वेद प्रकाश थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
4. का0 आशीष कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी।