बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में हैदरगढ़ पुलिस टीम को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 25.11.2019 को समय 10.00 बजे, शाहपुर भक्तन मोड़ थाना हैदरगढ़ से अभियुक्त सूरज पुत्र बेचालाल निवासी बिजैली थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल नम्बर यूपी 41 के. 4423 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 413/19 धारा 379/411भादवि पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सूरज पुत्र बेचालाल निवासी बिजैली थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 25.11.2019 समय करीब 10.00 बजे शाहपुर भक्तन मोड़ थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
एक अदद मोटर साइकिल प्लेटिना यूपी 41 के. 4423
विशेष
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने बबुआपुर गांव से दिनांक 15.10.2019 को उक्त मोटर साइकिल चोरी किया था।
पुलिस टीम का विवरण
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 लालता प्रसाद थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 रोहित, का0 सुमित थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।