सनराईज़ कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा महादान है : सुधा मोदी
गोरखपुर सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) द्वारा आयोजित गोरखपुर शहर में स्थित कैंपस सनराईज़ कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर में गोरखपुर सदर अस्पताल के सहयोग से एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है । यह रक्तदान शिविर इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर हिंदुस्तान के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में लगभग 11 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेविका सुधा मोदी ने कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा महादान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने सेवा संगठन के साथ-साथ सभी रक्त वीरों और मेहमानों को मुबारकबाद पेश किया। विशेष आमंत्रित गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव और युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक सनराइज एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के फाउंडर व डायरेक्टर ने रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को मौलाना अबुल कलाम आजाद रक्तदान अवार्ड से नवाजा गया, और साथ ही साथ मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपनी जिंदगी का 11वां रक्तदान किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल की तरफ से मोहम्मद आकिब अंसारी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर हाजी जलालुद्दीन कादरी, ई. हरिओम मल्ल, समीर सिद्दीकी, रहमत अली, मोहम्मद शानू आदि लोगों के साथ-साथ सदर अस्पताल की पूरी टीम उपस्थित थी।