
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 16.8.24 को कठौतिया सावडीह रोड पर एक महिला के साथ लूट की गयी जिसके संबंध मे थाना पैकोलिया पर मु0अ0सं0 120/24 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित थी कि आज दिनांक 22.08.2024 को एस0ओ0जी0 टीम, थाना पैकोलिया पुलिस टीम व सर्विलांस की मदद से लूट करने वाले तीनो अभियुक्तों को ग्राम सौरूपुर के दुर्गा मंदिर से समय करीब सुबह 03.10 बजे लूट के सामान व अभियुक्त गौतम के पास से एक अदद पिस्टल बरामद कर धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त गौतम के विरुद्ध मु0अ0सं0 120/24 व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गौतम सिंह पुत्र राजेश्वरी सिंह निवासी तांबेपुर थाना छपिया जिला गोंडा उम्र 25 वर्ष।
अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र दिलीप श्रीवास्तव निवासी पोखरनी थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 28 वर्ष।
हर्ष श्रीवास्तव पुत्र रमेश श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष निवासी बेलवरिया अजगैवा जंगल थाना गौर जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरण
एक अदद काले रंग की HF Deluxe (घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल) UP 51 AW 0925।
एक अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
लूट का दो अदद कान का झाला पीली धातु
लूट का 700 रूपया नगद जामा तलाशी के 700 रूपये व
एक अदद आधार कार्ड पीडिता
दो अदद Android फोन (अभियुक्तों का)
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त गौतम सिंह पुत्र राजेश्वरी पता उपरोक्त
मु0अ0सं0 73/2022 धारा 147, 323, 427, 504, 506 IPC 3(1)(घ), 3(1)(द) SC/ST ACT थाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 76/2022 धारा 120-B, 364-A IPCथाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 85/2022 धारा 3/25 A ACT थाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 104/2020 धारा 323, 325 IPC थाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 274/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 378/2020 धारा 323, 504, 506 IPC थाना छपिया जनपद गोण्डा।
अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र दीलीप श्रीवास्तव पता उपरोक्त
मु0अ0सं0 21/2022 धारा 323,324,364,504 IPC व 3(2)(V) SC/ST Act थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 31/2022 धारा 307 IPC थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
मु0अ0सं0 98/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में तीनो अभियुक्तो द्वारा बारी बारी बताया गया कि दिनांक 16.08.24 को समय करीब 03.30 बजे कठौतिया सावडीह रोड पर सुनसान जगह देखकर मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग दंपति को रास्ते मे घेर कर पिस्टल दिखाकर व डरा धमका कर महिला के पर्स में रखे रूपये व दोनो कानो मे पहने हुए झाला को जबरजस्ती नोच लिये थे और वहां से फरार हो गये थे । बुजुर्ग महिला पुरुष के साथ दो छोटे छोटे बच्चे भी थे साहब इसी तरह की घटना के लिये हम हथियार साथ मे रखते है आज भी हम लोग किसी घटना की फिराक मे थे लेकिन कोई व्यक्ति ऐसा नही मिली जिससे हम लोग लूट कर सके । हम लोग कुछ खा पीकर इंतजार कर रहे थे कि कोई अकेला व्यक्ति मिलता है तो उसके साथ भी घटना किया जायेगा कि आप लोगो ने पकड लिया और कडाई से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त गौतम सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव बताये कि हम लोग पहले भी जेल जा चुके है। बरामद पिस्टल व कारतूस के सम्बन्ध मे पकडे गये व्यक्ति गौतम सिंह से पूछताछ किया गया तो बताया कि यह पिस्टल व कारतूस हमारे चाचा के लड़के भोलू सिंह पुत्र अनिल सिंह दिये थे जो मर गये है लेकिन मुझे पता नही है कहा से लाये थे उनको मरे हुये 02 वर्ष हो चुके है ।
पुलिस टीम का विवरण
थानाध्यक्ष पैकोलिया संजू यादव जनपद बस्ती।
SOG प्रभारी जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती।
प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती।
उ0नि0 एजाज अहमद , उ0नि0 विजय यादव थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
हे0का0 इरशाद खाँ , हे0का0 रमेश यादव , हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 शिवम यादव SOG बस्ती।
हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।
हे0का0 चन्द्रकेश यादव, हे0का0 विपिन भट्ट , का0 आशुतोष यादव, का0 नवीन बर्नवाल म0का0 ममता वर्मा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।