
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रहमान सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा जिलाध्यक्ष अजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विपिन त्रिपाठी के संयोजन में विक्रमजोत हरैया में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 200 से अधिक सदस्य बनाये गये। सपा के फ्रन्टल संगठनों का चरणबद्ध ढंग से कार्यक्रम 31 अगस्त तक चलेगा।
कार्यक्रम के प्रभारीगण राहुल सिंह,. डी आर एस यादव,विजय बहादुर वर्मा ,प्रेम चन्द्र सोनी , हरैया विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, वरिष्ठ नेता प्रवीण पाठक ,गुलाम गौष, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीश पाठक आदि ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुये कहा कि फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी सपा के नीति और कार्यक्रमोें से लोगो को जोड़े। वक्ताओं ने कहा कि समाज में राजनीतिक, सामाजिक परिवर्तन का दायित्व युवाओं के कंधे पर है। कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगोष्ठी, पीडीए पौधरोपण के साथ ही जो कार्यक्रम दिये गये हैं उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाय। युवाओें को छात्र संघ बहाली के लिये रचनात्मक आन्दोलन के साथ ही पेपर लीक, मंहगी होती शिक्षा आदि के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से मो हारिस, बृजेश सिंह, मनीष यादव,बच्चा राम यादव , सरवन चौहान,मो इरसाद के साथ ही फ्रन्टल संगठनों के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।