
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 21.08.2024 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 04 जोड़े क्रमशः 01. प्रमिला पत्नी गुलशन निवासी संभलपुर सीयरापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती, 02. चंचल पत्नी रवि निवासी सीयरापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती, 03. नजबुन्निषा पत्नी मेराज अली निवासी तेनुआ थाना भानपुर जिला बलरामपुर हा0मु0 खोराखार चौका थाना सोनहा जनपद बस्ती, 04. तरबुन्निसा पत्नी फकरूल्लाह निवासी बेलसुही थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर उन्हें एक साथ रहने हेतु मिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवाकर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।