
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती: रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट के परशुरामपुर ब्लाक अध्यक्ष आत्माराम वर्मा के नेतृत्व में कैन्डिल मार्च निकालकर पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला चिकित्सक से सामूहिक दुराचार और हत्या एवं बिहार राज्य के गया में नाबलिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का विरोध दर्ज कराया गया। कैन्डिल मार्च पहाड़गंज चौराहा से चलकर थाना परशुरामपुर तक पहुंचा। यहां अखिल भारतीय फार्मासिस्ट बस्ती जिला अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि देश में बहू बेटियों की अस्मत खतरे में हैं। जब टेªनी डाक्टर तक सुरक्षित नहीं हैं तो समझा जा सकता है कि स्थितियां कितनी बिकट है। कैन्डिल मार्च में मुख्य रूप से विजय पांडे, कृष्ण मोहन यादव , फारूक अब्दुल्ला , धर्मनाथ , सेराज अहमद, रवि चौधरी, अजय गुप्ता, शशि उपाध्याय, अजय वर्मा, पंकज वर्मा, आदर्श वर्मा, राहुल वर्मा, प्रिंस विश्वकर्मा, विजय वर्मा, बृजलाल मौर्य, रिंकू गुप्ता, विकाश गुप्ता, गोविंद चौधरी, संजय वर्मा, प्रदीप कुमार आदि लोग शामिल रहे।