
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 18.08.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र यादव (उ0प्र0 पुलिस परीक्षा आबजर्वर), तथा क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा उ0प्र0 आरक्षी भर्ती परीक्षा 2024 के दृष्टिगत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर लगे समस्त ड्यूटी प्रभारी, केंद्र पुलिस प्रभारी, HHMD पर लगे कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई तथा शासन प्रशासन से प्राप्त आदेशों निर्देशों का सख्ती से पालन हेतु निर्देशित किया गया। उक्त ब्रीफिंग में चेकिंग फ्रिस्किंग की वीडियो विजुअल दिखाकर सभी को अवगत कराया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधित बस्तुएं जैसे पेपर, पेन्सिल बाक्स, कैलकुलेटर, वालेट, सनग्लासेज, कैप, ज्वैलरी, फूड-आइटम, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल वाच, की, ब्लुटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड आदि को चेक करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर ना ले जाने हेतु बताया गया, साथ ही किसी के संदिग्ध पकड़ने जाने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया, ब्रीफिंग में परीक्षा केंद्र गेट पर प्रतिबंधित वस्तुओ की सूची की फ्लेक्सी लगवाने हेतु भी निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी कलवारी व पुलिस उपाधीक्षक प्रज्ञान भी उपस्थित रहे।