
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर/रूधौली व अन्य परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मीटिंग कर शासन प्रशासन से प्रदत्त आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तथा सभी से अपने अपने स्तर पर कोई शिथिलता न बतरते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।