
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 17.08.2024 को रक्षाबन्धन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में उर्मिला एजुकेशन एकेडमी, बस्ती की बालिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी को कलाई पर राखी बाँधा गया तथा भेंट के रूप में स्वचित्रित उपहार दिया गया। जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा शुभाशीष व नारी सुरक्षा सम्मान हेतु जागरूक रहने की बात बताकर मिष्ठान्न खिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका भी मौजूद रहे।