
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद जनपद बस्ती मे दिनाँक 06.08.2024 को होने वाले 06 पंचायत उपचुनाव – ग्राम प्रधान (मुडाडीहा थाना मुंडेरवा, खैराटी थाना लालगंज, सुकरौली पांडेय थाना परसरामपुर, डडहा मिश्र थाना हरैया, सकरदहा थाना हरैया तथा लक्ष्मनपुर थाना वॉटरगंज) तथा 01 प्रधान सदस्य पंचायत उपचुनाव ग्राम खैराटी थाना लालगंज को सकुशल तथा निष्पक्ष संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 04.08.2024 को सभी थाना प्रभारी / थानाध्यक्ष व उपचुनाव ड्यूटी मे लगे अधिकारी कर्मचारीगण के साथ गूगलमीट के मध्यम से गोष्ठी की गयी जिसमे पंचायत उपचुनाव सकुशल संपन्न कराने जाने संबंधी आवश्यक निर्देश जैसे संवेदनशीलता को देखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करना, निर्वाचन क्षेत्र मे सघन पेट्रोलिंग करना, कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र के अंदर गुटका, स्याही, फाउंटेन पेन , पानी की बोतल, अन्य तरल पदार्थ इत्यादि किसी भी दशा में प्रवेश न कर पाए,शस्त्र लेकर कोई व्यक्ति प्रवेश न करें, मतदान केंद्र के आसपास ईट पत्थर ना हो, मतदान केंद्र से 200 मीटर निश्चित दूरी बनी रहे इत्यादि अन्य आवश्यक कार्यवाही संबंधी समुचित मार्गदर्शन दिया गया।