रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना रूधौली पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त जुबेर पुत्र नवी अहमद साकिन वार्ड नंबर 04 रुद्र नगर, थाना रूधौली जनपद बस्ती को आज दिनांक 04.08.2024 को समय करीब 11.30 बजे बागेश्वरी धाम मन्दिर मोड़ के पास, रूधौली बखिरा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/2024 धारा 376(2)n/504/506/34 भा0द0वि0 व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत है। अभियुक्त को बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- जुबेर पुत्र नवी अहमद सा० वार्ड नंबर 04 रुद्र नगर थाना रूधौली जनपद बस्ती
गिरफ्तारी का स्थान व समय
बागेश्वरी धाम मन्दिर मोड़ के पास, रूधौली बखिरा मार्ग
गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक रूधौली चन्दन कुमार, जनपद बस्ती।
हे0का0 वृषकेतु सिंह, का0 राजू यादव, का0 राहुल चौहान थाना रूधौली जनपद बस्ती।