
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शासन स्तर से जारी निर्देषों के अनुक्रम में जनपद में पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशनकार्डो में दर्ज यूनिटों का सत्यापन ईकेवाईसी के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत राषनकार्डो के मुखिया एवं अन्य समस्त सदस्यों को उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर उपलब्ध ई-पॉस मषीन में अंगूठा लगाया जाना है। यह कार्य समयबद्ध ढ़ंग से कराया जाना है।
इस क्रम में जनपद के समस्त कार्डधारकों से अनुरोध है कि वह 03 दिन में दिनांक-11.07.2024 तक अपने उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर ई-पॉस मषीन पर अंगूठा लगवाकर राषनकार्ड की समस्त यूनिटों का सत्यापन कराया जाना सुनिष्चित करायें। जिन कार्डधारकों/यूनिटों का ई-केवाईसी/सत्यापन नही होगा उन यूनिटों को गलत मानकर राषनकार्ड से विलोपित करने की कार्यवाही पर विचार किया जा सकता है।
अतः समस्त कार्डधारक अपना ई-केवाईसी/सत्यापन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से कराने का कष्ट करें।