
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के समाजसेवी डा०वी०के०वर्मा के द्वारा रचित कविता जुलाई पर आइए पढ़ते है
अब आ गया जुलाई मास,
बच्चों में अद्भुत उल्लास।
विद्यालय में चहल पहल है।
बच्चा-बच्चा भावी कल है।
होने लगी गजब बरसात।
गर्मी से मिल गयी निजात।
धरती पर हरीतिमा छाई।
प्रकृति नटी कैसी हरषाई।
मौसम कैसा है अनुकूल।
महक रहे उपवन के फूल।
नकारात्मक सोच मिटाओ।
सकारात्मकता अपनाओ।
यह मौसम सबको भाते हैं।
बच्चे विद्यालय जाते हैं।
डा. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती