
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद थाना पुरानी बस्ती पर नियुक्त महिला आरक्षी सची वर्मा पुत्री राम तीरथ वर्मा ग्राम लाहसी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी की लंबी विमारी के बाद इलाज के दौरान दिनाक 06.06.24 को मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में महिला आरक्षी के परिवार पर आई इस संकट की घड़ी में थानाध्यक्ष महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गण के सहयोग से रु. 90000/- एकत्र किया गया था। आज दिनाक 14.06.2024 को महिला आरक्षी स्व.सची वर्मा के पिता राम तीरथ वर्मा, बहन मोनी वर्मा भाई लालू वर्मा थाना स्थानीय पर उपस्थित आये, जिनसे वार्ता कर संवेदना व्यक्त की गई तथा सभी आवश्यक सहयोग में सम्मिलित रहने हेतु आश्वस्त किया गया तथा सहयोग राशि रु.90000/- प्रदान कर विदा किया गया।