अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना रुधौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 12.06.2024 की रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना रुधौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कै दौरान थाना कार्यालय ,मेस ,मालखाना, CCTNS कार्यलय ,बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही थाने पर उपस्थित समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग कर उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना रुधौली के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।