
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक-03.06.2024
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के0एस0 प्रताप के अध्यक्षता में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाधिकारी बस्ती आन्द्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के मौजूदगी में दिनांक-04.06.2024 को स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल जनपद बस्ती में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना को निष्पक्ष व शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कार्य सरकार व मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया | इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।