
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद दिनांक 02/03.06.2024 की मध्य रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना पुरानी बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण कै दौरान थाना कार्यलय ,मेस ,मालखाना, CCTNS कार्यलय ,बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष -2024 के मतगणना के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा कर सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रुधौली व समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।