
संतकबीरनगर। सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी बेलहरकला श्वेता वर्मा ने विकास खण्ड बेलहरकला क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमाखुर्द के गांव कम्हरिया में चल रहे पोखरा जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कराए जा रहे काम पर संतोष जताया।
खण्ड विकास अधिकारी बेलहरकला श्वेता वर्मा ने सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमाखुर्द के राजस्व गांव कम्हरिया में मनरेगा के तहत चल रहे पोखरा जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान वह कराए जा रहे काम से पूरी तरह संतुष्ट नजर आईं।
इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि पोखरा जीर्णोद्धार के काम पर 130 मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं। शासन की मंशा के अनुसार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर काम मिलता रहे। इसके लिए काम कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्येन्द्र कुमार, रोजगार सेवक संदीप यादव, संतोष यादव, कंवल कुमार, राम बचन, प्रमोद कुमार, राम किशोर आदि मौजूद रहे।