
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे के नेतृत्व में व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त तत्परता द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0 अ0सं0 79/24 धारा 363,366 आईपीसी से सम्बंधित नफर अभियुक्त 1.सूर्य प्रकाश पुत्र बुद्धिराम उम्र 20 वर्ष निवासी भरथापुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को मुखबिर खास की सूचना दिनांक 31.05.2024 को समय करीब 21:35 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व अपहृता को महिला आरक्षी खुशबु सिंह की सुपुर्दगी मे लेकर थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालयए बस्ती रवाना किया गया ।
अभियुक्त व विवरण –
- सूर्यप्रकाश पुत्र बुद्धिराम उम्र 20वर्ष निवासी भरथापुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे जनपद बस्ती ।
- उ0 नि0 इस्लाम खां थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
- हे0 का0 राकेश यादव सर्विलांस टीम बस्ती ।
- म0 का0 खुशबू सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।